बायोमैट्रिक अटेंडेंस का गोगरी के डॉक्टरों ने किया विरोध
बायोमैट्रिक पर डॉक्टरों की हड़ताल से सरकारी अस्पतालों में ओपीडी गुरुवार को बंद रही। जिससे मरीजों को परेशान देखा गया। गोगरी के रेफ़रल अस्पताल गोगरी में हड़ताल की वजह से अस्पतालों की ओपीडी सेवा बंद रही। डॉक्टरों ने बताया की हड़ताल बायोमैट्रिक सिस्टम से हाजिरी बनाने को लेकर है। चिकित्सक ने कहा है कि अस्पतालों में डॉक्टरों की ड्यूटी के लिए बायोमैट्रिक सिस्टम से अटेंडेंस बनाने की परंपरा को स्वीकार नहीं किया जा सकता। डॉक्टर इसका विरोध करेंगे। संघ के आह्वान पर गोगरी के सभी सरकारी अस्पताल में डॉक्टर हड़ताल पर रहते हुए ओपीडी की ड्यूटी नहीं कर रहे हैं। हालांकि, इमरजेंसी सेवा पर कोई असर नहीं पड़ा है। रेफरल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ चंद्रप्रकाश ने बताया कि डॉक्टरों की हड़ताल से ओपीडी प्रभावित हो गई है, लेकिन इमरजेंसी सेवा दी जा रही है।