हथौड़ी से कूच-कूच कर मालिक की हत्या, आरा में पकड़ा गया आरोपी।
बीते दिनों दिल्ली की एक डेयरी में मालिक की हत्या के मामले में दिल्ली पुलिस ने बिहार के आरा से आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी संजय राय हत्या के बाद अपने घर भाग आया था और बीते कई दिनों से यहीं पर रह रहा था। पुलिस ने घर पर छापा मारकर आरोपी को गिरफ्तार किया। दिल्ली पुलिस की टीम ने बताया कि दिल्ली में मंडावली क्षेत्र में डेयरी 26 वर्षीय आनंद कुमार की लाश मिली थी। छानबीन करने पर पता चला था कि संजय राय ने आनंद कुमार की हत्या कर दी थी। पुलिस बीते कई दिनों से आरोपी की तलाश कर रही थी लेकिन आरोपी दिल्ली से फरार होकर आरा भाग आया था।
आरोपी संजय कुमार ने जुर्म कबूल करते हुए बताया कि दिल्ली में डेयरी में काम करते हुए वो अवैध तौर पर गांजा भी बेच रहा था। मालिक आनंद ने पकड़ने पर उसे एक थप्पड़ मारकर नौकरी से निकालने की वार्निंग भी दी थी। जिसके बाद 7 अक्टूबर को पूरी प्लानिंग के साथ संजय राय ने डेयरी के मालिक 26 वर्षीय आनंद कुमार से मार पीट की और हथौड़ी से कूच-कूच कर हत्या कर दी। मृतक आनंद के घर वालों ने पुलिस में मामला दर्ज कराते हुए नौकर संजय राय पर आरोप लगाया था।
दिल्ली से पुलिस सब इंस्पेक्टर शिवम के नेतृत्व में एएसआई मनोज, कॉन्स्टेबल नितिन बुधवार सुबह आरा पहुंचे। इसके बाद आरा के मुफस्सिल थाना इंस्पेक्टर संजय सिंह के सहयोग से टीम ने मंगलवार को जमीरा गांव में घेराबंदी कर छापेमारी की। पुलिस ने छापेमारी में फरार आरोपी संजय राय को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को दिए गए बयान में संजय राय ने अपराध को कबूल कर लिया है।