चौथम में जदयू ने किया मिलन समारोह आयोजित
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति आमजनों का बढ़ा विश्वास:बबलू मंडल
कौशल सिंह के नेतृत्व में दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता सहित सैकड़ों लोग हुए जेडीयू में शामिल
खगड़िया,05 सितम्बर 2023
जिले के चौथम प्रखंड अंतर्गत मेदनी नगर गांव में मंगलवार को जदयू के कार्यकर्ताओं के द्वारा भव्य मिलन समारोह आयोजित किया गया।समारोह की अध्यक्षता जदयू प्रखंड अध्यक्ष अशोक राय एवं मंच संचालन विजय पोद्दार ने किया। इस अवसर पर जदयू नेता कौशल सिंह के प्रयास से दर्जनों भाजपा कार्यकर्त्ता सहित सैकड़ों लोग जेडीयू में शामिल हुए,जिन्हें जदयू जिलाध्यक्ष बबलू कुमार मंडल ने माला पहनाकर स्वागत किया।
इस अवसर पर बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष बबलू कुमार मंडल ने कहा कि हमारे सर्वमान्य नेता नीतीश कुमार जी के समदर्शी नेतृत्व में आमजनों का विश्वास बढ़ रहा है।यही करण है कि लगातार जिले से हजारों की संख्या में बीजेपी सहित विभिन्न पार्टी से आए लोग जदयू में शामिल हो रहे हैं।
उन्होंने कहा कि सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार बदला है।बिहार की सौन्दर्यता के साथ छवि देश और दुनियां के नजर में प्रतिष्ठित हुआ है।नीतीश कुमार एक तरफ न्याय के साथ सर्वांगीण विकास कर रहा है तो दूसरी ओर समाज सुधार कार्यक्रम चलाकर बिहार को नशामुक्त, बाल विवाह व दहेज मुक्त विवाह की प्रथा स्थापित करने का लगातार प्रयास कर रहे हैं। यहां हरेक धर्म और जाति के लोगों का विकास किया जा रहा है। उन्होंने बिहार सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारियां दी।
उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार के गलत नीतियों को लेकर कहा कि बीजेपी सिर्फ धर्म- सम्प्रदाय की राजनीति करती है जिससे देश का विकास नहीं विनाश हो सकता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने जो साल में दो करोड़ युवाओं को सरकारी नौकरी देने,सभी लोगों के खाते में 15-15 लाख रूपये भेजने,महंगाई दूर करने और भ्रष्टाचार खत्म करने का जो वादा किया था क्या उन वादों में से एक भी वादा पुरा किया है नहीं किया है।अच्छे दिन का झांसा देकर देश वासियों को ठगा है।मोदी सरकार किसी को कुछ भी नहीं दिया।हर खाने पीने पढ़ने लिखने तक की वस्तुओं पर टैक्स बांध कर देश के गरीबों का खून खिंच रहा है।
जेडीयू नेता कौशल सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार का समुचित विकास हो रहा है।पिछड़ा अति पिछड़ा समाज के लोग अपना हिमायती समझने लगे हैं।
इससे पहले कार्यक्रम को पार्टी के विधानसभा प्रभारी अमर कुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष पंकज कुमार पटेल, अनुज कुमार शर्मा, जिला महासचिव अंकित कुमार सिंह,मानसी प्रखंड अध्यक्ष राजनीति सिंह, व्यापार मंडल के अध्यक्ष मनोज साह आदि ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर लालो पोद्दार, चंदन पटेल, जीतन सिंह, अंगद रजक, संजय चौधरी, त्रिपुरारी सिंह, भूषण सिंह, सेवा निवृत प्रधानाध्यापक प्रफुल्ल सिंह, प्रशांत कुमार यादव आदि ने यशस्वी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में न्याय के साथ सर्वांगीण विकास और उनके स्वच्छ कार्यकाल से प्रभावित होकर जेडीयू की सदस्यता ग्रहण किया।