देवी पूजा से अधिक महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान करने की जरूरत:शास्त्री
दुर्गापुर के मेला में सिन्दूर का सौदा नाटक का हुआ मंचन
टाइम्स नाउ भारत / खगड़िया,25 अक्तूबर 2023
सदर प्रखण्ड के रहीमपुर मध्य पंचायत अंतर्गत वैष्णवी दुर्गा माता पूजा समिति दुर्गापुर की ओर से दुर्गापुर में भव्य प्रतिमा स्थापित कर तीन दिवसीय मेला आयोजित किया गया।मौके पर देवी जागरण सहित स्थानीय कलाकारों के द्वारा सिन्दूर का सौदा तथा सती नाग चम्पा नामक सामाजिक नाटक का मंचन किया गया।नव निर्मित नाट्यकला मंच और उक्त कार्यक्रम का उद्घाटन स्थानीय मुखिया कृष्ण कुमार ठाकुर ने रीबन काटकर किया।मौके पर अतिथि के रूप में जदयू के जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने जहां आमजनों के सुख,समृद्धि,शांति के कामनाओं के साथ दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दुर्गा पूजा व मेला शांति, सौहार्द और भाईचारे जैसे पवित्र व अद्भुत माहौल का संदेश दे रहे हैं,जिसे बनाये रखने की जरूरत है।ऐसी व्यवस्था बनाये रखने पर ही हमारा मेला व सांस्कृतिक कार्यक्रम सफल होगा।उन्होंने बड़ा मंच निर्माण के लिए मुखिया के प्रति पंचायत वासियों की ओर से आभार व्यक्त किया।श्री शास्त्री ने कहा कि आज सिर्फ देवियों की पूजा से अधिक देश की बेटियों की सुरक्षा और सम्मान करने की जरूरत है।क्योंकि मणिपुर सहित कई क्षेत्रों में आधुनिक रावण के ताण्डव से देश की महिलाओं की इज्जत आबरू शर्मसार हो रही है ।बावजूद मेघनाद जैसे पितृ भक्ति करने वाली सत्ता और शासन मुंह तक नहीं खोलती है।
उद्घाटन कार्यक्रम की अध्यक्षता मेला अध्यक्ष दीपक कुमार सिंह व मंच निर्देशक नागेश्वर प्रसाद यादव ने संयुक्त रूप से किया।
मुखिया कृष्ण कुमार ठाकुर ने मेला व नाटक मंचन कार्यक्रम को शांति-सौहार्द के साथ सम्पन्न कराने की अपील की।
इस अवसर पर जदयू के जिला उपाध्यक्ष पूर्व मुखिया मक्खन साह,उप मुखिया सिद्धयान्ति देवी सिंह ,पूर्व उप मुखिया वालेश्वर साह,पूर्व सैनिक सह मेला सचिव संजय कुमार यादव,टुन्नू प्रसाद सिंह विमलेंदू ,पंचायत सचिव केडी दास,विनय चौधरी,सुधीर पासवान,नीतेश यादव आदि गणमान्य लोगों ने संबोधित करते हुए मेला को शांति-सौहार्द के साथ सफल बनाने तथा नाटक से अच्छे अभिनय को अपने जीवन में उतारने पर बल दिया।
वहीं कृष्ण कुमार ठाकुर,महेश्वर यादव,रतन दास,शिवराम चौधरी,बब्लू चौधरी,श्यामकिशोर चौधरी ,मानस पाण्डेय आदि कलाकारों ने नाटक में बेहतर अभिनय प्रस्तुत किये।नव युवक नाट्यकला परिषद् नन्हकू मंडल टोला की ओर से मेला अध्यक्ष, निर्देशक तथा सभी कलाकारों को अंगवस्त्र व मेडल से सम्मानित किया गया।बुधवार को नम आँखों से माता की विदाई के साथ उनकी प्रतिमा विसर्जन किया गया।