फुदकीचक में भव्य श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन, लोगों की उमड़ी भीड़।
खगड़िया के गोगरी प्रखंड अंतर्गत फुदकीचक ग्राम में भव्य श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया गया है। कथा व्यास परम पूजनीय श्रीमती श्यामा किशोरी जी जो वृंदावन से आई है। इस आयोजन का उद्घाटन शेर चकला के मुखिया सह गोगरी मुखिया महासंघ के उपाध्यक्ष श्री मिथिलेश कुमार निराला के द्वारा किया गया।
दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उद्घाटन के दौरान इटहरी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि राजीव प्रकाश उर्फ़ बबलू सिंह, सुमन सिंह, गंगाधर सिंह, मनोज कुमार सिंह उर्फ मुखो राय, अमित राय, सूर्यदर्शन सूर्य, प्रकाश यादव, अजीत सिंह और भी समाज के ढेर सारे गण्यमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी को कथावाचक श्याम किशोरी जी माला पहनकर सम्मानित किया। मुखिया मिथिलेश कुमार निराला ने अपने संबोधन में कहा हम जो भागवत कथा में सुनते हैं उसे हम अपने जीवन में उतरे। तभी हम इसका समुचित लाभ ले पाएंगे।
कल कथा का पहला दिन था। कथा वाचक श्याम किशोरी जी ने अपनी संबोधन में कहा सभी धर्म एक जैसा है इसलिए हमें सभी का स्वागत और सम्मान करना चाहिए। हम आपसे बैर भाव को खत्म कर एक स्वस्थ एवं सुंदर समाज का निर्माण करें। हमारा गीत और रामायण हमें यही संदेश देते हैं।