Type Here to Get Search Results !

Translate

बिहार : 16 साल की बेटी से पिता ने किया दुष्कर्म, फिर माँ और बेटी को घर से निकाला,

बिहार : 16 साल की बेटी से पिता ने किया दुष्कर्म, फिर माँ और बेटी को घर से निकाला,












बिहार के बेगूसराय में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। बेगूसराय में एक पिता ने अपनी 16 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद बाप ने मां और बेटी को घर से निकाल भी दिया। युवती की मां ने बताया कि इससे पहले अपनी पुरानी पत्नी की बेटी के साथ भी दुष्कर्म किया करता था। युवती ने बताया कि बीते कई दिनों से उसका पिता उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था और विरोध करने पर मां और उसे बहुत बुरी तरीके से पीटता था। युवक की पत्नी ने सास के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश का भी आरोप लगाया है। 

युवती ने बताया कि थाने में कई बार शिकायत लेकर पहुंचने पर पुलिस ने मामले में गंभीरता न दिखाते हुए मामला दर्ज नहीं किया। संगीन मामले में युवती न्याय की गुहार लगाती रही लेकिन पुलिस निष्क्रिय बनी रही। एसपी से न्याय की गुहार लगाने के बाद मामला दर्ज किया गया। बेगूसराय एसपी योगेंद्र कुमार ने आश्वासन दिया था कि दोषी पर पुलिस कार्रवाई की जाएगी।


पुलिस में मामला दर्ज होने के बाद से अबतक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। युवती और मां को घर से निकालने के बाद मां और बेटी ने एक बार फिर से न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि महिला थाने में मामले की जांच की जा रही है, दोषी पिता को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा और युवती और उसकी मां को सुरक्षा उपलब्ध कराई जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies