Type Here to Get Search Results !

Translate

बिहार बाढ़ : गंडक नदी में उफान जारी, कई नये क्षेत्रो में फैला बाढ़ का पानी

बिहार बाढ़ : गंडक नदी में उफान जारी, कई नये क्षेत्रो में फैला बाढ़ का पानी












उत्तर बिहार की प्रमुख नदी गंडक में आए अप्रत्याशित उफान के बाद उसका पानी नए-नए इलाकों में फैलने लगा है। गोपालगंज में खतरे के निशान के पार होने के बाद इसके वैशाली और मुजफ्फरपुर में भी लाल निशान पार करने की संभावना है। नदी का पानी तेजी से आगे बढ़ रहा है। ऐसे में निचले इलाकों में बाढ़ के हालात पैदा हो गए हैं। जल संसाधन विभाग ने 48 घंटे का हाई अलर्ट जारी किया है। 

हालांकि वाल्मीकिनगर बराज पर नदी का जलस्तर कम भी हुआ है, लेकिन पानी कम होने के बाद तटबंधों पर कटाव का खतरा बढ़ गया है। इसके बाद राज्य सरकार विशेष सतर्कता बरत रही है। सभी क्षेत्रीय इंजीनियरों को तटबंधों की चौकसी करने और रातों में भी पेट्रोलिंग करने की हिदायत दी गई है। स्थानीय प्रशासन को भी अलर्ट रहने को कहा गया है।


गंगा-बागमती, घाघरा का जलस्तर भी बढ़ा

उधर, गंडक और उत्तर बिहार के जलग्रहण क्षेत्रों में बारिश के बाद गंगा का जलस्तर भी पिछले 24 घंटे में आधा मीटर से अधिक बढ़ चुका है। इसके जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी भी हो रही है। इसके अलावा बागमती, अधवारा, कमला बलान, घाघरा नदियों का जलस्तर भी तेजी से बढ़ रहा है। कोसी पहले ही खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।


गंडक में उफान के बाद पश्चिमी और पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, वैशाली, मुजफ्फरपुर और सारण जिले में विशेष निगरानी हो रही है। पश्चिमी और पूर्वी चंपारण, गोपालगंज के बड़े इलाके में बाढ़ का पानी फैलने से आम जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। लोग तेजी से पलायन कर सुरक्षित स्थानों पर जा रहे हैं। गंगा नदी का जलस्तर बक्सर, पटना, मुंगेर, भागलपुर में लगातार बढ़ रहा है। हाथीदह में इसका जलस्तर 52 सेंटीमीटर तक बढ़ गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies