Type Here to Get Search Results !

Translate

समाज के अंतिम पंक्ति के लोगों को समाज के मुख्यधारा में लाने का काम किये। : मनोहर यादव, राजद जिला अध्यक्ष खगड़िया

समाज के अंतिम पंक्ति के लोगों को समाज के मुख्यधारा में लाने का काम किये। : मनोहर यादव, राजद जिला अध्यक्ष खगड़िया 


आज दिनांक-25 अगस्त 2023 को कृष्णापुरी बलुआही स्थित होटल शकुंतला इंटरनेशनल में  जिला राष्ट्रीय जनता दल का जिला कमिटी एवं सभी प्रकोष्ठ 
जिलाध्यक्ष के साथ संगठन की मजबूती और आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर समीक्षात्मक बैठक पूर्व नगर सभापति सह राजद जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव की अध्यक्षता की गई एवं संचालन जिला प्रधानमहासचिव नंदलाल मंडल ने किया।

                बैठक में पूर्व नगर सभापति मनोहर कुमार यादव ने सभी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष एवं जिला कमिटी के नेताओं से सुझाव लिया कि आगामी लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार को बिहार के सभी सीटों पर जीत दिलाने के लिए एक बूथ ग्यारह यूथ का बूथ कमिटी एवं पंचायत कमिटी बना लिया गया है।  देश में सामाजिक न्याय और गरीबों के लिए काम करने वाली सरकार बनाने काम करेंगे।
हमारे जन जन के नेता गरीबों के मसीहा राजद सुप्रीमों लालू प्रसाद यादव ने गरीबों , दलित शोषित पीड़ितों की आवाज बनकर उनको उनका हक और अधिकार दिलाने का काम किये।देश में जो मनुवादी सोच रखने वाले लोग मनुष्य को मनुष्य से 
घृणा का भावना पैदा किया था उसको लालू प्रसाद यादव ने सभी को एक साथ कर ऊंच-नीच का खाही को समाप्त करने का काम किये। समाज के अंतिम पंक्ति के लोगों को समाज के मुख्यधारा में लाने का काम किये। भाजपा के राज में धीरे धीरे नफरत की आग एक से दूसरे राज्य में फैल रही है।

ये नफरत की आग ही दरअसल भाजपा का मॉडल है।
2014 में विकास के दावे किए थे लेकिन विकास तो हुआ नहीं
अब अपने पुराने वायदों को भुलाने के लिए ये नए तमाशे और दंगे फसाद भाजपा करवा रही है जिससे जनता भाजपा से 2014 के बारे में सवाल ही ना करे।मणिपुर और हरियाणा में जिस तरह हिंसा हो रही है उस तरह जब लालू प्रसाद यादव के बिहार के मुख्यमंत्री थे तो  मनुवादी सोच रखने वाली सामन्तवादी  और आर एस एस के लोग हिंसा फैला रहे थे तो उन्होनें कहा कि "अगर इंसान ही न रहा तो मंदिर में घंटी कौन बजायेगा जब इंसानियत पर खतरा हो जब इंसान ही नहीं रहेगा तो मंदिर में इबादत कौन करेगा।मैं चौबीस घन्टा निगाह रखा हूँ सवाल यह है कि एक नेता और एक प्रधानमंत्री का जितना जान की कीमत है उतना  आम इंसान के भी जान का भी कीमत है हम अपने राज्य में दंगा फसाद फैलाने नहीं देगें जहाँ फैलाने का नाम लिया और बवाल हुआ तो हम समझौता करने वाले नहीं हैं राज रहे कि जाये हम दंगा फैलाने वाले को नहीं छोड़ेंगे।

             बैठक में महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष रंजू सहनी ने खगड़िया प्रखंड अध्यक्ष पुनीता देवी को खगड़िया सदर प्रखंड अध्यक्ष पद पर मनोनीत कर मनोयन पत्र दिया।
                बैठक में जिला उपाध्यक्ष कैलाशचंद्र यादव,प्रमोद यादव, प्रकाश राम, पूर्व मुखिया बेबी रानी,उप मुख्य पार्षद सह जिला महासचिव पप्पू सुमन,वार्ड पार्षद सह महासचिव पप्पू यादव, जिला प्रवक्ता अजीत सरकार, चंद्रशेखर कुमार, सचिव चंदन सिंह,सकलदीप यादव,विधि प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष दिनेश यादव, युवा जिलाध्यक्ष उदय यादव,आपदा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष जितेंद्र कुमार उर्फ राजा चौधरी,पंचायतीराज प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष राजकिशोर राज, स्वच्छकार श्रमिक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष राजा मलिक, कला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष अंकित कुमार,दिव्यांग प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष  निभा भारती, बेलदौर प्रखंड अध्यक्ष अभिराम यादव,गोगरी प्रखंड अध्यक्ष राकेश कुमार, मानसी प्रखंड अध्यक्ष बरुण यादव,चौथम प्रखंड अध्यक्ष इकबाल अली, युवा जिला महासचिव राणा यादव,युवा नगर अध्यक्ष विक्की आर्या, जिला मीडिया प्रभारी रणवीर कुमार, राजद नेता सुमित कुमार,छात्र नेता रौशन कुमार आदि मौजूद थे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies