जदयू शिक्षा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत
खगड़िया ।
जनता दल यूनाइटेड शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 अमरदीप के द्वारा खगड़िया राजेन्द्र नगर निवासी आर लाल कॉलेज के अध्यापक प्रो0 ललन कुमार सिंह को प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मनोनीत किये जाने पर गुरूवार को जदयू कार्यालय में जदयू के जिला अध्यक्ष बबलू कुमार मंडल के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों ने माला पहनाकर भव्य स्वागत किया और उनके साथ साथ यशस्वी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ,राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह , प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा एवं प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 अमरदीप को बधाई एवं शुभकामनाएं दिया है।
जिला अध्यक्ष बबलू कुमार मंडल ने प्रोफेसर ललन कुमार सिंह के मनोनयन पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि इनके नेतृत्व में जिले के शिक्षाविदों की संख्या पार्टी संगठन में बढ़ेगी और जहां संगठन सशक्त-मजबूत होगी वहीं आदरणीय नेता नीतीश कुमार जी के हाथों को काफी बल मिलेगा।
नव मनोनीत जदयू शिक्षा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष ललन कुमार सिंह ने जिला अध्यक्ष और प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हमें जो जिम्मेवारी मिली है उस पर हम सत प्रतिशत खड़े उतरने का काम करेंगे।
इस अवसर पर राजनीतिक सलाहकार समिति के प्रदेश सदस्य अजय मंडल, जदयू के जिला प्रवक्ता सह परवत्ता विधानसभा प्रभारी आचार्य राकेश पासवान शास्त्री,जिला उपाध्यक्ष पंकज कुमार पटेल, उमेश सिंह पटेल,कोषाध्यक्ष संदीप केडिया,उपाध्यक्ष सुवोध यादव,अरविन्द कुमार सिंह,युवा जदयू के जिला अध्यक्ष सावन कुमार बन्टी,अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष मदन मोहन मेहता,जिला महासचिव अनुज कुमार शर्मा,अंगद कुमार,अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव धर्मेन्द्र कुमार महतों,मानसी प्रखण्ड अध्यक्ष राजनीति प्रसाद सिंह,मीडिया सेल के अलौली प्रखण्ड अध्यक्ष किरणदेव कुमार करण,अरूण कुमार गुप्ता,दीपक सिंह आदि दर्जनों पार्टी के साथी नव मनोनीत जदयू शिक्षा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष प्रोफेसर ललन कुमार सिंह को बधाई एवं शुभकामनाएं दिया है।