Type Here to Get Search Results !

Translate

जदयू की कर्पूरी चर्चा 27 अक्तूबर को ,तैयारी पूरी:बबलू मंडल

जदयू की कर्पूरी चर्चा 27 अक्तूबर को ,तैयारी पूरी:बबलू मंडल

टाइम्स नाउ भारत / खगड़िया 
जदयू प्रदेश अध्यक्ष सहित कई दिग्गज लेंगे भाग

शांति-सौहार्द के साथ दुर्गा पूजा व मेला सम्पन्न होंने पर जदयू नेताओं ने जिला वासियों व जिला प्रशासन के प्रति जताया आभार
 खगड़िया।  
जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर पूर्व निर्धारित 27 अक्तूबर 2023 (शुक्रवार) को दिन के ग्यारह बजे से अलौली प्रखण्ड के अंतर्गत सरस्वती स्थान ,गाजीघाट शुम्भा के मैंदान में जनता दल (यू0), खगड़िया की ओर से अलौली विधानसभा स्तरीय एक दिवसीय कर्पूरी चर्चा कार्यक्रम की तैयारी पूरी कर ली गई है।उक्त बातें जदयू के जिला अध्यक्ष बबलू कुमार मंडल ने पार्टी के प्रमुख साथियों के साथ गाजीघाट शुम्भा स्थित कार्यक्रम स्थल के मुआयना करने के उपरांत पत्रकारों से कही।
       उन्होंने बताया कि कर्पूरी चर्चा कार्यक्रम में माननीय प्रदेश अध्यक्ष जदयू,बिहार श्री उमेश सिंह कुशवाहा ,माननीय मंत्री श्री रत्नेश सदा ,माननीय सांसद श्री दिलेश्वर कामत ,माननीय पूर्व मंत्री व विधायक श्री दामोदर रावत ,माननीय पूर्व मंत्री व विधायक श्रीमति बीमा भारती ,माननीय विधायक श्री विजय सिंह निषाद , नेता जदयू, बिहार जनाब अलीम अंसारी ,माननीय पूर्व विधायक लखन ठाकुर,खगड़िया जिले से माननीय विधायक,बेलदौर, पन्ना लाल सिंह पटेल , माननीय विधायक, परवत्ता डॉ0 संजीव कुमार ,माननीय पूर्व विधायक, सदर,श्रीमति पूनम देवी यादव, मुंगेर प्रमंडलीय प्रभारी मुकेश विद्यार्थी सहित पार्टी के प्रदेश तथा जिला स्तरीय पदाधिकारीगण भाग लेंगे।
      जिला अध्यक्ष ने उक्त कर्पूरी चर्चा कार्यक्रम में जदयू के कार्यकर्त्ताओं व आमजनों से हजारों की संख्या में ससमय भाग लेने की अपिल की। 
       वहीं जदयू जिला अध्यक्ष बब्लू कुमार मंडल समेत जदयू नेताओं ने जिले भर में शांति-सौहार्द के साथ दुर्गा पूजा व मेला सम्पन्न होंने पर जिले वासियों तथा जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें साधुवाद दिया है।
        मौके पर जदयू के प्रदेश महासचिव साधना देवी सदा,अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज कुमार पटेल,दलित युवा संग्राम परिषद् के प्रदेश अध्यक्ष सह पार्टी प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री,जिला उपाध्यक्ष लोहा सिंह,शुम्भा के मुखिया अशोक सिंह,जिला महासचिव मोहम्मद फिरदोष आलम,मोहन सिंह,अलौली प्रखण्ड जदयू अध्यक्ष अमरेन्द्र सिंह,पंचायत अध्यक्ष मुन्ना कुमार आदि स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies