Type Here to Get Search Results !

Translate

महापर्व छठ को लेकर बलैठा पंचायत चंदन सिंह और मनोहर यादव के द्वारा एक हजार छठ व्रतियों के बीच साड़ी वितरण किया गया

महापर्व छठ को लेकर बलैठा पंचायत चंदन सिंह और मनोहर यादव के द्वारा एक हजार छठ व्रतियों के बीच साड़ी वितरण किया गया

आज दिनांक-16 नमम्बर 2023 दिन गुरुवार को बेलदौर प्रखंड के बलैठा पंचायत में लोकआस्था का महापर्व छठ को लेकर बलैठा पंचायत पैक्स अध्यक्ष सुनीता देवी के पुत्र राजद जिला महासचिव चंदन सिंह के द्वारा पूर्व नगर सभापति सह राजद जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव से एक हजार छठ व्रतियों को छठ करने के लिए साड़ी वितरण कराया।

             पूर्व नगर सभापति सह राजद जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव ने कहा कि आज हम बलैठा पंचायत में छठ व्रतियों को साड़ी वितरण किये हैं। यह साड़ी राजद जिलामहासचिव चंदन सिंह के द्वारा वितरण कराया गया है। छठ पर्व बिहार राज्य का लोकआस्था का महापर्व है इस पर्व में गरीब से गरीब व्यक्ति भी छठ पर्व करते हैं इसलिए जो सामर्थवान हैं उनको साड़ी एवं छठ सामग्री देकर गरीब लोगों को छठ पर्व मदद करना चाहिए।
  छठ महापर्व में नए परिधान के साथ पूजा करने का विशेष महत्व रहा है।सभी महिलाएं नए वस्त्रों को धारण कर सूर्य देवता और छट्टी मैया की पूजा अर्चना करती है।किसी भी छठवर्ती महिला पैसे के अभाव में पूजा में व्यवधान नहीं आये इसलिए साड़ी का वितरण किया गया है।
धार्मिक महत्व के साथ ही इस पर्व का सामाजिक महत्व भी है।छठ ऐसा पर्व है जिसमें हर वर्ग के लोग एकत्र होकर एक साथ बिना भेदभाव के सूर्य देवता की आराधना करते हैं।इससे सामाजिक एकता को बल मिलता है।
               राजद जिलामहासचिव चंदन सिंह ने कहा कि हमारा मानना है कि मानव सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है।लोगों की खुशियों में ही हमलोगों का खुशी है। हम छठ मईया से मांगते हैं कि जो भी हमें दें उसे हम इसी तरह लोगों की सेवा में लगाते रहें।
             मौके पर जिला प्रवक्ता अजीत सरकार, राजद कोषाध्यक्ष आमिर खान, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ नगर अध्यक्ष राजीव सिंह राजपूत, राजद नेता तूफानी यादव,रामप्रवेश कुमार,छात्र राजद नेता जितेंद्र श्रीवास्तव ,डोमी सहनी, खैरू सहनी, सुरेश सहनी, उमेश प्रo सिंह, आलोक सिंह, सूरज कुमार, ब्रजकिशोर साह, लालू यादव, प्रिंस,गुलशन, बिट्टू,सोनू प्रजापति सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies