Type Here to Get Search Results !

Translate

जगदानंद सिंह ने लालू को भेज दिया इस्तीफा ,राजद की घमासान उफान पर

जगदानंद सिंह ने लालू को भेज दिया इस्तीफा, राजद की घमासान उफान पर











बिहार के सियासी गलियारे से बड़ी खबर आई है। राजद में चल रहा अंदरूनी कलह चरम पर आ गया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने इस्तीफे की पेशकश कर दी है। समाचार चैनल न्यूज़ 18 के अनुसार लालू प्रसाद यादव को जगदानंद सिंह नेनअपना इस्तीफा वाला पत्र सौंप दिया है। अब चर्चा चल रही है कि बिहार में राजद का अगला अध्यक्ष कौन होगा। इस श्रृंखला में कई नेताओं के नाम हैं जिनमें उदय नारायण चौधरी और श्याम रजक का नाम सामने आया है। लेकिन, अब्दुल बारी सिद्दीकी का नाम सबसे ऊपर है।

 दिल्ली में आरजेडी का दो दिवसीय सम्मेलन चल रहा है। आज राष्ट्रीय परिषद की बैठक में लालू प्रसाद यादव को राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित किया जाएगा। उसके बाद लालू यादव बिहार प्रदेश अध्यक्ष को लेकर नया फैसला कर सकते हैं।

बेटे सुधाकर सिंह के मंत्री पद से त्यागपत्र देने के बाद से जगदानंद सिंह पार्टी और सरकार दोनों से नाराज चल रहे थे। उनके इस्तीफे की खबरें पहले ही सामने आ चुकी थी। पुत्र सुधाकर सिंह के इस्तीफे के बाद जगदानंद सिंह ने इसका इशारा भी दिया था। अपने बयान में उन्होंने कहा था की लंबी लड़ाई लड़ने के लिए त्याग करना पड़ता है ।

पिछले दिनों लालू यादव से मिलने जगदानंद सिंह दिल्ली निकल गए। लेकिन, वह कई दिनों बाद तक वहां नहीं पहुंचे। रविवार को पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में जब वे शामिल नहीं हुए तो तय माना जा रहा था कि जगदानंद सी पार्टी छोड़ देंगे। 

सूत्रों के हवाले से खबर मिल रही है कि उन्होंने लालू यादव के पास अपना इस्तीफा भेज दिया है। आज सोमवार को लालू यादव जगदानंद सिंह के राजनीतिक भविष्य पर फैसला करेंगे। 

इधर बिहार राज्य के नए प्रदेश अध्यक्ष की चर्चा भी जोर शोर से उठने लगी है।। राजद में जिस तरीके से घमासान मचा है, उसमें एक मजबूत प्रदेश अध्यक्ष की आवश्यकता पार्टी को है। ऐसे में अनुभवी अब्दुल बारी सिद्दीकी को कमान थमाया जा सकता है। मिली जानकारी के अनुसार तेजस्वी यादव ने अब्दुल बारी सिद्दीकी से इस संबंध में बात कर ली है। हालांकि, उन्होंने अभी तक अपनी सहमति नहीं दी है।। लेकिन पार्टी का फैसला उनके लिए बाध्यकारी होगा। इधर लालू प्रसाद यादव भी आज विधिवत आरजेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बन जाएंगे। उसके बाद लालू अपना फैसला सुनाएंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies