Type Here to Get Search Results !

Translate

27 अक्तूबर को जदयू प्रदेश अध्यक्ष कर्पूरी चर्चा में लेंगे भाग: बबलू मंडल

27 अक्तूबर को जदयू प्रदेश अध्यक्ष कर्पूरी चर्चा में लेंगे भाग: बबलू मंडल

अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के नव मनोनीत प्रदेश उपाध्यक्ष व महासचिव को जदयू जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में नेताओं ने किया भव्य स्वागत और दिया वधाई
खगड़िया, 16 अक्तूबर 2023
          जदयू कार्यालय में सोमवार को पार्टी के जिला अध्यक्ष बबलू कुमार मंडल के नेतृत्व में जदयू नेताओं ने नव मनोनीत जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज कुमार पटेल तथा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव उमेश सिंह पटेल का भव्य स्वागत करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दिया है। 
      मौके पर जिला अध्यक्ष बबलू कुमार मंडल ने कहा कि पंकज कुमार पटेल तथा उमेश सिंह पटेल जैसे अनुभवी और पार्टी के प्रति निष्ठवान कार्यकर्त्ताओं को जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 धर्मेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी ने प्रकोष्ठ के प्रदेश कमिटी में उच्च पद पर जगह देकर कार्यकर्त्ताओं का मनोबल व सम्मान बढ़ाये हैं।इसके लिए हम इनके साथ साथ पार्टी के शीर्ष नेताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हैं।इन दोनों नव मनोनीत प्रदेश पदाधिकारियों से जदयू संगठन को और मजबूत, धारदार व गतिशील बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने की उम्मीद जताया।
       उन्होंने उपस्थित पार्टी के नेताओं को जानकारी देते हुए बताया कि आगामी दिनांकः 27 अक्तूबर 2023 को अलौली विधानसभा स्तरीय आयोजित होने वाले एक दिवसीय कर्पूरी चर्चा कार्यक्रम में जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा सहित मंत्री, सांसद, विधायक आदि बड़े नेतागण भाग लेंगे।इस बाबत तैयारी को लेकर 18 अक्तूबर 2023 को अलौली विधानसभा स्तरीय जदयू कार्यकर्त्ताओं की बैठक आहुत की गई है। 
        वहीं नव मनोनीत जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज कुमार पटेल व प्रदेश महासचिव उमेश सिंह पटेल ने अपने पदोन्नति के लिए जिला अध्यक्ष बबलू कुमार मंडल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए अपने कर्त्तव्यों के निर्वह्न में खड़े उतरने का भरोसा दिलाया।

        इस अवसर पर जदयू के जिला उपाध्यक्ष शम्भु झा,जिला प्रवक्ता अरविन्द मोहन तथा आचार्य राकेश पासवान शास्त्री,उपाध्यक्ष शिवनारायण सिंह, कोषाध्यक्ष संदीप केडिया,जदयू नेता अविनाश पासवान, जिला महासचिव अनुज कुमार शर्मा, मो0 फिरदोस आलम, नगर परिषद् के अध्यक्ष जितेन्द्र पटेल,मानसी प्रखण्ड अध्यक्ष राजनीति प्रसाद सिंह,अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष प्रवीण कुमार चौरसिया,श्रम एवं तकनीकी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष विनय सिंह रोशन कुशवाहा,छात्र अध्यक्ष सिद्धांत कुमार छोटू सिंह,बड़ेलाल सिंह ,संजय कुमार,राजीव कुमार ठाकुर आदि दर्जनों पार्टी के साथी नव मनोनीत जदयूअतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज कुमार पटेल व प्रदेश महासचिव उमेश सिंह पटेल सहित मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा , प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 धर्मेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी तथा जदयू के जिला अध्यक्ष बबलू कुमार मंडल को बधाई एवं शुभकामनाएं दिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies