Type Here to Get Search Results !

Translate

भंगी का बेटा हो या राष्ट्रपति का संतान,सबको शिक्षा एक समान- मनोहर कुमार यादव

भंगी का बेटा हो या राष्ट्रपति का संतान,सबको शिक्षा एक समान- मनोहर कुमार यादव

आज दिनांक-12 अक्टूबर 2023 दिन गुरुवार को कृष्णापुरी बलुआही स्थित राजद कार्यालय में महान समाजवादी नेता एवं चिन्तक डॉ० राममनोहर लोहिया जी का पुण्यतिथि के अवसर पर पूर्व नगर सभापति सह राजद जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव, जिला प्रधानमहासचिव नंदलाल मंडल ,जिला उपाध्यक्ष प्रमोद यादव,कैलाशचंद्र यादव,किसान प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष गजेंद्र यादव, जिला प्रवक्ता अजित सरकार, चंद्रशेखर कुमार,महासचिव चंदन सिंह,दीपक कुमार,अनिल यादव, जिला सचिव लड्डू रजक,शकलदीप यादव, प्रदेश महासचिव कृष्णबोल निषाद,प्रदेश सचिव मनीष यादव, महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष रंजू सहनी,द्वारा लोहिया जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
               उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव,राजद प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह एवं  युवा राजद  प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर युवा राजद का जिला कमिटी, प्रखंड अध्यक्ष और नगर अध्यक्ष का बैठक युवा राजद जिलाध्यक्ष उदय यादव के अध्यक्षता में बैठक की गई। बैठक का  संचालन युवा राजद जिला उपाध्यक्ष रितेश कुमार ठाकुर ने किया।
                  बैठक मुख्य रूप से  महान समाजवादी नेता एवं चिन्तक डॉ राममनोहर लोहिया जी के पुण्यतिथि के अवसर पर केंद्र सरकार से देशभर में जाति आधारित जनगणना की माँग, बेरोजगारी, कमरतोड़ करखनियाँ महंगाई व नई शिक्षा नीति के विरोध में दूसरे चरण के आंदोलन की शुरुआत की गई। आज से युवा राजद के कार्यकर्ता गाँव -गाँव  जाकर हैंडबिल के माध्यम से  पंचायत प्रतिनिधि एवं आमलोगों को जागरूक कर केंद्र सरकार के गलत नीति को को बताने का काम करेंगे  एवं 26 नवम्बर 2023 को संविधान दिवस के अवसर पर सभी प्रखंड के मुख्यालयों पर   ग्राम चौपाल के साथ दूसरे चरण का आंदोलन समाप्त होगा।
                पूर्व नगर सभापति सह राजद जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव ने कहा कि केंद्र बैठी मोदी सरकार नई शिक्षा नीति लागू करना चाहती है उसके पीछे  बहुत बड़ी साजिश है कि एस सी एसटी ओ बी सी ,अल्पसंख्यक गरीब के बच्चों को शिक्षा से वंचित करना है।निजी विश्वविद्यालय के आने से मौजूदा आरक्षण नीति को समाप्त  करना है।निजी विश्विद्यालयों को सरकारी विश्विद्यालयों समक्ष स्थापित करना बहुजनों के लिए अभिशाप है।जो आरक्षण नीति 05अप्रैल 2006 को लागू हुई थी, वह अब निजी विश्वविद्यालयों की स्थापना के कारण बुरी तरह प्रभावित होगी। नई शिक्षा नीति में सरकारी स्कूल और कॉलेज को धीरे धीरे समाप्त कर दिया जायेगा जहाँ  नब्बे प्रतिशत वंचित दलित पिछड़ा अतिपिछड़ा के बच्चे पढ़ते हैं।उसके जगह निजी स्कूल कॉलेज खुलेगें जहाँ निर्धन गरीब दलित वंचित समाज के लोग अपने बच्चों को पढ़ा नहीं सकते हैं यानि कलान्तर में एक बड़ी आबादी शिक्षा से वंचित हो जायेगी।

             "भंगी का बेटा हो या राष्ट्रपति का संतान,सबको शिक्षा एक समान मोदी सरकार के नई शिक्षा नीति लागू होने के बाद हो जायेगा वंचित, शोषित,दलित को नहीं है शिक्षा का अधिकार, क्योंकि भाजपा चाहती है मनुस्मृति का विस्तार "
                 युवा जिलाध्यक्ष ने कहा कि  लोकसभा चुनाव 2014 के पहले महंगाई डायन बनकर खा रही थी तो अब चुड़ैल बनकर चबा रही है लेकिन मोदी सरकार पड़ोसी देश के खाद्य वस्तुओं का दाम गिनाकर राष्ट्रभक्ति का प्रमाण पत्र प्राप्त कर लेती है।
               बैठक में मुख्य रूप से युवा राजद जिला उपाध्यक्ष राजेश कुमार यादव, युवा राजद प्रवक्ता लव कुमार लवली,महासचिव राणा कुमार, नीरज कुमार यादव,कोषाध्यक्ष सुबोध कुमार यादव,शशि कुमार यादव,अनुज कुमार यादव,अवधकिशोर, मनराज,चंद्रभास्कर कुमार,विक्रम राउत, रिंकी चौधरी सहित दर्जनों युवा राजद नेता मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies