Type Here to Get Search Results !

Translate

खगड़िया में राजद महिला का संगठन सबसे मजबूत है :- रंजू सहनी

खगड़िया में राजद महिला का संगठन सबसे मजबूत है :- रंजू सहनी 

 दिनांक-13 अक्टूबर 2023 को कृष्णापुरी बलुआही स्थित राजद कार्यालय में राष्ट्रीय जनता दल महिला प्रकोष्ठ का राजद महिला प्रकोष्ठ का खगड़िया सदर प्रखंड कमिटि और नगर कमिटी क़ा समीक्षात्मक बैठक खगड़िया जिला प्रभारी राजद महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव सावित्री कुशवाहा, पूर्व नगर सभापति सह राजद जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव एवं महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष रंजू सहनी के उपस्थिति में की गई।
              समीक्षात्मक बैठक की अध्यक्षता राजद महिला प्रकोष्ठ नगर अध्यक्ष लूसी कुमारी ने किया और संचालन पुनिता देवी ने किया।
                  बैठक को सम्बोधित करते हुए राजद महिला प्रकोष्ठ खगड़िया प्रभारी प्रदेश महासचिव सावित्री कुशवाहा ने कहा कि भारत में नारी को शक्ति से जोड़कर देखने की जो परम्परा है, वह सही मायने में अपने आप में अद्वितीय है। घर की चहारदीवारी से लेकर महिला प्रकोष्ठ राजद की कार्यकर्ता समाज और संगठन के लिए पुरजोर तरीके से कार्य कर रही हैं।इसलिए केंद में बैठी बीजेपी सरकार का जाना तय है और इसबार इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी जो बहुजन के हितों के लिए काम करेगी।
                 पूर्व नगर सभापति सह राजद जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव ने कहा किसमाज के विभिन्न वर्गों के व्यक्तियों का लगातार राजद से जुड़ना पार्टी की एटूजेड की नीति और पढ़ाई-लिखाई, दवाई, सिंचाई, कमाई, सुनवाई और कार्रवाई को लेकर पार्टी की प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है।राष्ट्रीय जनता दल हमेशा से ही हाशिये पर खड़े लोगों की आवाज़ बनने और लोगों के जीवन स्तर को सुधारने के लिए प्रतिबद्ध रहा है। विभिन्न पृष्ठभूमियों और व्यवसायों का प्रतिनिधित्व करने वाले लोगों के जुड़ने से प्रत्येक वर्ग की जरूरतों के अनुरूप प्रभावशाली नीतियों को बनाने और उन्हें लागू करने में विश्वास रखती है। केंद्र में बैठी भाजपा की सरकार में संविधान और लोकतंत्र दोंनो खतरा में है। मंहगाई और बेरोजगारी चरम पर है। केंद्र में बैठी बीजेपी की सरकार मनुवादी व्यवस्था लाना चाहती है बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के बनाये संविधान को नहीं मान रही है। इसलिए देश के बहुसंख्यक ने निर्णय ले लिया है कि केंद में बैठी मोदी सरकार को दिल्ली की गद्दी से उतारकर बाबा साहब के संविधान को मानने वाली सरकार बनानी है।
               मौके पर शबाना खातून,सितारा खातून,अमेरिका देवी,सकीला देवी,माला देवी,संगीता देवी,चन्द्रकला देवी,नुसरत,मंजू देवी,उर्मिला देवी,ललिता देवी एवं रीता देवी सहित दर्जनों महिला नेत्री मौजूद थी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies