Type Here to Get Search Results !

Translate

बेगूसराय में हत्या : रिटायर फौजी साहब बीजेपी नेता विजय सिंह जी आज सुबह गोली मारकर हत्या

बेगूसराय में हत्या : रिटायर फौजी साहब बीजेपी नेता विजय सिंह जी आज सुबह गोली मारकर हत्या











बिहार के बेगूसराय जिले में बेखौफ बदमाशों का तांडव एक बार फिर देखने को मिला है। अपराधियों ने एक रिटायर फौजी की गोली मारकर हत्या कर दी। इस हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। परिजन में कोहराम मचा हुआ है। वारदात नयागांव थाना क्षेत्र के सोनापुर डीह गांव की है। मृतक रिटायर फौजी की पहचान सोनापुर गांव के रहने वाले सियाशरण सिंह के 60 वर्षीय पुत्र विजय सिंह के रूप में की गई है। 

ग्रामीणों ने बताया कि रिटायर फौजी विजय सिंह सुबह मॉर्निंग वॉक करने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान घर से करीब एक सौ मीटर दूर अपराधियों ने उसे घेर लिया और गोली मार कर हत्या कर दी। इस हत्या के बाद अपराधी हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर लोगों ने जब घटनास्थल पर पहुंचा तो रिटायर फौजी विजय सिंह खून से लथपथ पड़ा मिला।


स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना नयागांव थाने पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंच कर पूरे मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है। वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। इस घटना के बाद ग्रामीणों का पुलिस के प्रति आक्रोश भी देखी जा रही है।

एक साल पहले बेटे की हत्या, बदमाश केस उठाने का दबाव बना रहे थे

ग्रामीणों ने बताया कि एक साल पहले ही रिटायर फौजी के पुत्र को भी अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। उसी केस को उठाने के लिए बदमाशों के द्वारा दवाब दिया जा रहा था। 

ग्रामीणों ने घर-गाड़ी में की तोड़फोड़

घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने ग्रामीण रंजीत सिंह पर घटना में संलिप्तता होने का आरोप लगाकर उसके घर और गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले के सारे वीडियो पर जांच पड़ताल कर रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies