Type Here to Get Search Results !

Translate

जिप अध्यक्ष कृष्णा कुमारी यादव के द्वारा खगड़िया में रोज विकास का नया आयाम गढ़ा जा रहा है

जिप अध्यक्ष कृष्णा कुमारी यादव के द्वारा खगड़िया में रोज विकास का नया आयाम गढ़ा जा रहा है

खगड़िया प्रखंड के बछौता गांव में सड़क का उद्घाटन फीता काटकर जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती कृष्णा कुमारी यादव के द्वारा किया गया। गणमान्य लोगों नेे माला पहनकर अध्यक्षा जी को सम्मानित किया। कृष्णा कुमारी यादव अपनी कार्यशैली से लगभग दिन समाचार पत्रों की सुर्खियों में रहते हैं। खगड़िया के पूर्व विधायक माननीय रणवीर यादव के प्रेरणा से और कृष्णा कुमारी यादव के दृढ़ संकल्प एवं सच्ची निष्ठा से खगड़िया में विकास की गंगा बह रही है।
 श्रीमती यादव ने अपने संबोधन में कहा आप लोगों ने हमें जो जिम्मेदारी दी है जितनी हमारी शक्ति है उससे कहीं अधिक बढ़ चढ़कर हम खगड़िया वासी की सेवा में हर समय उपस्थित रहते हैं। अगर आने वाले समय में और अधिक जिम्मेदारी हमें मिलती है। आप लोगों का अधिक प्यार मिलता है आशीर्वाद मिलता है तो खगड़िया को राष्ट्रपटल पर रखने का काम हम करेंगे और खगड़िया में विकास की वह रेखाएं खींची जाएगी जो इतिहास के स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा।

 उन्होंने वर्तमान सांसद चौधरी महबूब अली कैसर पर तीखा हमला करते हुए कहा कि जो 10 साल से खगड़िया के सांसद हैं उन्होंने विकास के नाम पर खगड़िया में कुछ नहीं किया। उन्हें खगड़िया की जनता के दुख दर्द का पता ही नहीं है। श्रीमती यादव ने कहा कि खगड़िया में विकास की अपार संभावनाएं हैं यहां का मक्का उत्पादन यहां का मछली उत्पादन देश और दुनिया में अपना स्थान रखता है लेकिन उसके लिए खगड़िया में कोई बड़ी फैक्ट्री नहीं लग पाई। देश का विकास तो हो रहा है लेकिन खगड़िया का विकास नहीं हो पाया।
 हमें बहुत तकलीफ होती है जब खगड़िया की जनता कोशी नदी के पानी में डूब कर करने को मजबूर होती है। हम आप तमाम जनता मालिकों से अपील करते हैं एक बार आप हमें मौका दें लोकसभा जाने का। आपका सपना हम पूरा करेंगे। बड़ी-बड़ी फैक्ट्रियां होगी, बड़े-बड़े उद्योग लगेंगे, बेरोजगारी दूर होगी हमारा समाज खुशहाल होगा।
 इस कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि खगड़िया प्रखंड प्रमुख श्रीमती काजल कुमारी, जदयू नेता अशोक सिंह,अरशद सुलेमान उर्फ गुड्डू जी और भी समाज के कई गण्यमान्य लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies